फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कपड़े खरीदने को नहीं दिए रुपये तो विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। होली के त्योहार पर कपड़े खरीदने के लिए पति ने रुपये नहीं दिए तो 27 वर्षीय विवाहिता राजबाला ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। हालत खराब होने पर परिवार वाले पहले उसे बिसौली ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया लेकिन देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परौली निवासी राजबाला पत्नी पिंटू ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे विषाक्त पदार्थ खाया था। उसके परिवार वालों का कहना है कि पिंटू गाजियाबाद में मूंगफली बेचने का काम करता है। अब गर्मियों के सीजन में वह गन्ना का जूस बेचेगा। वह अक्सर गांव आता रहता है और परिवार वालों को पैसे देकर चला जाता था। अभी कुछ दिन पहले वह होली के त्योहार के लिए गांव आया था। सोमवार दोपहर राजबाला ने बच्चों के लिए होली के त्योहार पर कपड़े दिलाने के लिए तीन हजार रुपये मांगे थे लेकिन पिंटू ने अपने पास केवल एक हजार रुपये होने की बात कही। इससे राजबाला चिढ़ गई और उसे कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसके तीन बच्चे हैं।
देर रात उसकी बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस बरेली पहुंच गई और वहीं मामले की छानबीन करते हुए विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। विवाहिता का मायका बहजोई में है लेकिन उसके मायके वाले चंडीगढ़ में रहते हैं। उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर केके मिश्रा ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें