बर्खिन गांव में पलटा मिट्टी से भरा डंपर। संवाद
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में बर्खिन गांव के नजदीक मिट्टी से लदा एक डंपर पलट गया । इससे केबिन में चालक फंस गया। सूचना पर पहुंचे लोगों ने उसे मुश्किल से केबिन से बाहर निकाला। हादसे में वह बाल-बाल बच गया।
कस्बे के नजदीक से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे पर कई डंपर काम कर रहे हैं। वह दिन-रात एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी ढो रहे हैं। बताते हैं कि सोमवार रात एक डंपर एक्सप्रेस-वे के लिए मिट्टी भरकर ले जा रहा था। यह डंपर बर्खिन गांव के नजदीक पहुंचा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे केबिन में चालक फंस गया। हादसे को देखकर वहां कई लोग पहुंच गए। उन्होंने जैसे-तैसे केबिन खोलकर चालक को बाहर निकाला लेकिन वह हादसे में बाल-बाल बच गया। उसके ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। उसका स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार करा दिया गया है।