फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आत्मदाह की धमकी दी तो मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिन मजदूरी नहीं दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ड्रेस सिलाई का 1.40 लाख रुपये न मिलने पर दातागंज क्षेत्र के समरेर गांव की रहने वाली इमरती देवी ने विकास भवन में आत्मदाह की चेतावनी दी। इस पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने सिविल लाइंस थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया लेकिन उसकी मजदूरी नहीं दी। वह महिला ड्रेस सिलाई के भुगतान के लिए महीनों से अफसरों और बाबुओं के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन

दातागंज क्षेत्र के गांव समरेर की इमरती देवी ने 20 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय समरेर में ड्रेस सिलाई का काम उसे मिला था। उसका 1.40 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शिकायत के निस्तारण के लिए उसे 29 जनवरी को सीडीओ कार्यालय बुलाया गया लेकिन वह नहीं पहुंच सकी। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि जब इमरती देवी को बुलाया गया तो वह कार्यालय में नहीं आईं। अब वह आत्मदाह की धमकी दे रही हैं। बिना किसी आदेश के कोई भुगतान किया जाना सम्भव नहीं है।
-
बनाई थी 5296 ड्रेस, 2296 का मिल चुका भुगतान
इमरती देवी ने राजकीय आश्रत पद्धिति बालिका विद्यालय समरेर की छात्राओं के लिए 5296 ड्रेस बनाई थी। इसमें से 2296 ड्रेस का भुगतान कर दिया गया है। इसके अलावा 3000 ड्रेस का भुगतान समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने नहीं किया। इससे महिला परेशान हैं और कार्यालय के चक्कर लगा रही है। अफसरों ने उसे कागजी प्रक्रिया में उलझा दिया है। परेशान होकर उसने आत्मदाह की चेतावनी दी तो भुगतान करने के बजाय उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन

-

कोट,

इमरती देवी के पास ड्रेस सिलाई करने के संबंध में कोई आदेश नहीं है। ऐसे में भुगतान किया जाना सम्भव नहीं है। वह अपना आदेश लेकर कार्यालय आए और सभी कागज दिखाए तो भुगतान कराया जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही भुगतान के संबंध में कुछ कहा जा सकता है। आत्मदाह की धमकी देना गलत है। इसी के चलते उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - केशव कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें