फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चचेरे भाई और चाची को बचाया तो दबंगों ने झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने दबंगों से अपनी चचेरे भाई और चाची को बचा लिया। इससे नाराज दबंगों ने 17 दिन पहले युवक पर फायर झोंक दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम मिलक सिसैया गुसाई निवासी अनोखे गिरी ने बताया कि नौ अगस्त को बिनावर के जानीगंज निवासी वेदपाल, उसके पिता वीरपाल और उनका रिश्तेदार सुमित गांव आए थे। वह किसी बात को लेकर अनोखे के चचेरे भाई राजू गिरी और चाची को पीट रहे थे। इस पर अनोखे ने बीच बचाव किया और मामला शांत कराया। इससे दबंग रंजिश मानने लगे। 11 अगस्त को तीनों ने खेत जाते वक्त अनोखे को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दबंगों ने पीड़ित पर फायर भी झाेंका, हालांकि वह लगा नहीं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने अनोखे की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें