फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब हैंडपंपों के हलक सूखे, तो कैसे बुझेगी प्यास

Mon, 09 May 2016 12:02 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप शहर आ रहे हैं, तो पेयजल का इंतजाम करके ही आएं। अन्यथा 10 से 20 रुपये प्रति बोतल बंद या दो रुपये का पानी पाउच खरीदने के लिए तैयार रहें, क्योंकि राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर लगाए गए अधिकांश हैँडपंप खराब हो चुके हैं। साथ ही करीब 25 सरकारी हैंडपंप रिबोर होने का इंतजार कर रहे हैं। अब लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या यह है कि खूद सूखे हलक वाले हैंडपंप राहगीरों की प्यास कैसे बुझा पाएंगे? 
विज्ञापन

ऐसे में शहर में आने वाले अधिकांश लोगों को प्यास बुझाने की कीमत अदा करनी पड़ रही है। गर्मी में लोगों के सामने की पेयजल गहरा रही है। गुरुवार को टीम ने पड़ताल की तो कई हैंडपंप शोपीस बने नजर आए। 
मालगोदाम रोड पर खराब पड़ा हैंडपंप 
रेलवे स्टेशन को जाने वाले मालगोदाम रोड पर रेल यात्रियों से लेकर आमजनों का आवागमन रहता है। यहां पर प्यास से व्याकुल लोग हैंडपंप से ठंडा पानी पीकर अपनी प्यास बुझा लेते थे, लेकिन हैंडपंप खराब होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

पुलिस लाइंस चौराहा का बदहाल हैंडपंप 
शहर के व्यस्ततम चौराहों की गिनती पुलिस लाइंस चौराहा का नाम शुमार किए बिना पूरी नहीं हो सकती है। यहां पर बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद, आगरा, मथुरा आदि रूटों के साथ स्थानीय रूटों के लिए भी सवारियां मिलती हैं। यहां पेयजल के लिए लगा एकमात्र हैंडपंप खराब होने की वजह से यात्री पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। 
लॉवेला चौराहा पर मुंह चिढ़ा रहा हैंडपंप 
जिले के लोगों को लावेला चौराहा के बारे में बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शहर को चहुंओर जोड़ने वाले इस चौराहा पर लगा हैंडपंप लोगों को चिढ़ा रहा है। भीषण गर्मी होने के बावजूद इस हैंडपंप को सही नहीं किया गया। इससे प्यासे लोग मजबूरी में खरीद कर पानी पी रहे हैं। 

सरकारी हैंडपंप जलनिगम की ओर से लगवाए थे। उनमें जो हैंडपंप रिबोर होने हैं, उनकी सूची जल निगम को भेज दी गई है। नगर पालिका परिषद की ओर से कोई देरी नहीं की जा रही है। 
विज्ञापन

-ललतेश सक्सेना, ईओ नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें