फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सड़क के बारे में पूछा तो सहम गए अफसर

Wed, 20 Jan 2016 12:23 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थलीय निरीक्षण को ब्लॉक क्षेत्र के गांव तेहरा जाते वक्त उझानी-असरासी संपर्क मार्ग की हालत देख डीएम शंभूनाथ बिफर पड़े। पहले तो  उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों से सड़क के बारे में पूछा। सड़क मंडी प्रशासन की देखरेख में बनी है, यह पता लगाते ही उन्होंने मंडी सचिव को पेश  होने को कहा लेकिन सचिव तो क्या मंडी कर्मी भी मौजूद नहीं थे। इस पर डीएम  ने मंडी निदेशक (निर्माण) का जवाब मांगने के लिए फरमान सुना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार  को तहसील दिवस कार्यक्रम के बाद करीब तीन डीएम शंभूनाथ प्रशासनिक अफसरों  के साथ लोहिया गांव तेहरा पहुंचे। उनके पहुंचने से पहले से ही उच्च  प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण महिला-पुरुषों समेत स्थानीय स्तर के अफसर और  उनके मातहत पहुंच चुके थे। विकास कार्यों से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा शुरू  हुई तो सबसे पहले बिजली को लेकर ग्रामीणों से पूछ लिया। कुछ लोगों ने बिजली  कटौती की शिकायत की। बिजली अफसर थे नहीं, सो चर्चा पूरी नहीं हो पाई। गांव  में शौचालयों की संख्या कुल 130, उसमें 105 पूर्ण बताए गए। ग्रामीण  अनारसिंह ने जब शौचालयों की असलियत बयां की तो ब्लॉक के एडीओ (पंचायत)  छत्रपाल सिंह बगलें छांकने लगे।
उझानी-असरासी संपर्क मार्ग को लेकर डीएम  के तेवर शुरू से सख्त नजर आए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के जेई का तलब कर  लिया। जेई ने जब सड़क का निर्माण मंडी प्रशासन द्वारा कराए जाने की बात कही  तो डीएम ने निर्देश दिए कि मंडी निदेशक (निर्माण) से गुणवत्ता पर जवाब  मांगा जाए। डीएम ने शिक्षा, पेयजल, लोहिया आवास और गांव की सड़कों के बारे  में पहले जानकारी की फिर मौके पर जाकर शिकायतों पर हकीकत का भी पता लगाया।  उनके साथ प्रशासनिक अफसरों में एसडीएम प्रदीप कुमार और बीडीओ प्रतिपाल सिंह  के अलावा कई विभाग के अफसर भी मौजूद थे। करीब तीन घंटा रुकने के बाद  अफसरों का काफिला जिला मुख्यालय की ओर कूच कर गया।
विज्ञापन


डीएम के पहुंचने तक भरे सड़क के गड्ढे
उझानी।  तेहरा गांव में डीएम शंभूनाथ के पहुंचने और निरीक्षण का कार्यक्रम पहले से  ही तय था। इसके लिए उनके मातहतों ने पहले से ही व्यवस्थाएं शुरू कर दी  थीं। स्कूल को सजाया-संवारा भी गया था। कार्यक्रम स्थल के आसपास सफाई भी  विशेष रूप से कराई गई लेकिन संपर्क मार्ग पर गड्ढों के भरने का काम उनके  तेहरा पहुंचने तक चला। उझानी से गांव अढौली के बीच पीडब्ल्यूडी ने बालू  डालकर गड्डे भरने का काम किया।
तेहरा में बनेगा मिनी स्टेडियम
उझानी।  प्रधान पंकज यादव ने गांव के विकास के लिए डीएम शंभूनाथ के सामने कुछेक  प्रस्ताव रखे। बच्चों के लिए खेलकूद की कोई अच्छी जगह नहीं होने की बात  कहते हुए प्रधान ने जब मिनी स्टेडियम की आवश्यकता बताई तो डीएम ने उन्हें  कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। डीएम ने मिनी स्टेडियम के लिए अधीनस्थों से  प्रस्ताव देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें