फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कब बनेगा रोडवेज वर्कशॉप

Mon, 25 Jul 2016 11:57 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बसें एकत्रित होने से रोजाना लगता जाम 
करीब एक साल पहले ही मिल चुकी है जमीन 
शहर के बीच में स्थित रोडवेज बस डिपो के अंदर ही वर्कशॉप संचालित होने की वजह से रोजाना रोडवेज चौराहा पर जाम लग जाता है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। चौराहा पर रोडवेज बसों की वजह से लगने वाले जाम में फंसने वाले तमाम राहगीरों के जेहन में यह सवाल उठता है कि आखिर यह रोडवेज वर्कशॉप दातागंज रोड पर कब बनेगा, लेकिन इस सवाल का जवाब न तो अधिकारी दे पाते हैं और न ही स्थानीय नेता। ऐसे में लोगों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। 
डिपो के अंदर बने रोडवेज वर्कशॉप पर बसों के मेंटीनेंस का काम प्रभावित होने की वजह से परिवहन विभाग ने दातागंज रोडवेज का वर्कशॉप बनाने के लिए गुरुकुल के पास जमीन देखी थी, जिसकी रजिस्ट्री जून 2015 में ही विभाग के नाम पर हो गई थी। बावजूद इसके वहां पर अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। रोडवेज के अधिकारी यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि यहां से प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन वहीं पर मामला अटका हुआ है। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जाम से मुक्त कराने के लिए रोडवेज चालकों को हिदायत दे दी गई है कि सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन न खड़े करें। साथ ही वर्कशॉप के लिए लखनऊ मुख्यालय के लिए रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। वहां से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। 
-राजेश कुमार, एआरएम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें