फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए बने 111 क्रय केंद्र, एक अप्रैल से शुरू होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गेहूं खरीद के लिए डीएम कुमार प्रशांत ने 111 गेहूं क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। इन सभी केंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस बार 85 रुपये समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है। जिससे इन सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने से किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

शासन ने इस बार गेहूं किसानों को थोड़ी राहत देने का काम किया है। साथ ही उसने गत वर्ष की अपेक्षा इस बार समर्थन मूल्य में 85 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले गेहूं का समर्थन मूल्य 1840 रुपये था, जो अब बढ़कर 1925 रुपये हो गया है। शासन ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए सेंटर खोलने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद में जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकारी गेहूं खरीद सेंटर खोलने की कवायद शुरू की। एडीएम वित्त एवं राजस्व नरेंद्र बहादुर ने बताया कि डीएम कुमार प्रशांत ने इस बार पीसीएफ के 69, यूपीएसएस के 21, विपणन शाखा के 10, यूपी स्टेट एग्रो के पांच, कर्मचारी कल्याण निगम के चार और भारतीय खाद्य निगम व एसएफसी के एक-एक क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। इन सभी केंद्रों पर 1925 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
इन स्थानों पर खोले जाएंगे केंद्र -
एसएफसी-सहसवान
भारतीय खाद्य निगम-बदायूं मंडी
कर्मचारी कल्याण निगम- कुंवरगांव, विजय नगला, मंडी दातागंज, करियावैन
यूपी स्टेट एग्रो- डहरपुर कला, मंडी दातागंज, रसूलपुर, चौडे़रा, हजरतपुर
विपणन शाखा- स्थानीय मंडीसमिति, कादरचौक, उझानी मडी, जगत, डहरपुर खुर्द, ग्राम शंकरपुर, सेहा, समरेर, बिल्सी मंडी, वजीरगंज मंडी
यूपीएसएस- कुंवरगांव, सिगोंही, लोहाठेर, नवीन मंडी उझानी, मंडी दातागंज, जरीया नगला, बाकरपुर, मौजमपुर, पृथ्वीनगला, उसावां, पड़ेली, मझारा, अठर्रा, हजरतपुर, केशवपुर, रुपामई, नवीन मंडी बिल्सी, जसरथपुर, परौली, नवीन मंडी बिसौली और मंडी वजीरगंज
विज्ञापन

पीसीएफ- बनगढ़, बिनावर, मलगांव, बरातेगदार, दुगरैया, रसूलपुर, पुठी रसूलपुर, लभारी, बुटला, मंडी उझानी, रूपपुर मोहरा, गुलड़िया, मर्रई, गोविंद नगला, सखानूं, जगत, बक्सैना, सैजनी, मंडी दातागंज, हजरतपुर, कुडरा मजरा, बाकरपुर, कुंवरगांव, डीसीएफ उसावां, सीसीएस उसावां, रावतपुर, सीसीएस उसहैत, हसनपुर, समरेर, अमरौली, सुखौरा, बिछिलिया, सिसैया गुसाई, उगनपुर, ग्राम ब्राहमपुर, गढ़ा, जमालपुर, अलापुर, चितौरा, नवीगंज, म्याऊं, ककरुआ, सीसीएस म्याऊं, गौतरा, सेहा, कुंवरपुर चंदन, अमनपुर, रसूलपुर कला, दहगवां, कोल्हाई, खण्डुआ, मंडी सहसवान, रसूलपुर बेला, रिसौली, भोजपुर, बिल्सी, सिठौली, पपगांव, पनौड़ी, बेहटा कोड़ा, फतेहपुर, भानपुर, मंडी बिसौली, बरौर, मंडी वजीरगंज, बगरैन, वजीरगंज, राजटिकौली और लक्ष्मीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें