फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 136 क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीद

Wed, 21 Feb 2024 02:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 136 क्रय केंद्रों पर 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराने लगे हैं। 250 से ज्यादा किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। पीएसीएफ ने 11 केंद्र बनाए हैं। शेष केंद्र अन्य क्रय एजेंसियों के हैं।
विज्ञापन

सरकार ने बी विपणन वर्ष 2024-25 में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले साल न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,125 रुपये प्रति क्विंटल था। इस वर्ष की गेहूं खरीद का अभी जिले को लक्ष्य नहीं मिला है। एक मार्च तक लक्ष्य मिल जाएगा।
पिछले साल जिले को 12.5 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष मात्र 1.9 फीसदी ही लक्ष्य हासिल किया जा सका था। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि गेहूं खरीद केंद्र स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। 136 केंद्राें पर 15 मार्च से गेहूं खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें