हर्ष फायरिंग पर अंकुश के लिए गांवों के चौकीदारों की भी मदद ली जाएगी। गांव में शादी-विवाह या दूसरे किसी कार्यक्रम के बारे में चौकीदार थाने पर जानकारी देंगे। इसके बाद थाना पुलिस हर्ष फायरिंग की निगरानी करेगी। एसएसपी सौमित्र यादव ने इस संबंध में निर्देश थानेदारों को दिए हैं।
शादी-विवाह के सीजन में हर्ष फायरिंग से कई जाने चली जाती हैं। लोग घायल भी होते हैं। हर्ष फायरिंग पर पाबंदी होने के बावजूद पुलिस इस पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। हर्ष फायरिंग से घटनाओं के ज्यादातर मामले गांवों-देहात में सामने आते हैं। हर्ष फायरिंग पर रोक और ऐसा करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस गांवों के चौकीदारों की मदद लेगी। गांव के चौकीदार नजर रखेंगे कि किसके घर में शादी या अन्य कोई आयोजन है। इस बारे में यह थाना पुलिस को जानकारी देंगे। बाद में पुलिस आयोजन पर नजर रखेगी। अगर हर्ष फायरिंग होती है तो कार्रवाई होगी।
वर्जन-
हर्ष फायरिंग पर रोक के लिए चौकीदारों की मदद ली जाएगी। अक्सर हर्ष फायरिंग से हादसे हो जाते हैं। इस पर कड़ी पाबंदी की जरूरत को देखते हुए ऐसा किया गया है। -सौमित्र यादव, एसएसपी