फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शाबाश सिद्धि... स्कूल को नाज है आप पर

विज्ञापन
महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक विजेता सिद्धि जैन को सम्मानित करते विद्यालय कमेटी और पालिकाध्यक्ष। 
विज्ञापन
उझानी। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में पासआउट परेड में महिला राष्ट्रपति कांस्य पदक विजेता और बेस्ट एयर फोर्स कैडेट स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद सिद्धि जैन शुक्रवार दोपहर अपने विद्यालय एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में पहुंचीं।
विज्ञापन

सिद्धि जैन स्कूल की टॉपर रही हैं। स्कूल में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और विद्यालय कमेटी के प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया। जूनियर छात्र और छात्राओं ने सिद्धि के साथ शैक्षिक जानकारियां साझा कीं। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम में सिद्धि ने भी सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा आदि भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें