फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गमगीन माहौल में हुईं शादी की रस्में, आरोपी पिता पर नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। मलखानपुर गांव में शनिवार रात पिता ने पांच माह के मासूम राघव की छत से फेंककर हत्या कर दी थी। घटना से खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया था। विवाह की रस्में केवल औपचारिकता बनकर रह गईं। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है, हालांकि इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। इसके चलते केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मासूम राघव की हत्या के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने शादी में कोई खुशी नहीं मनाई। अंकुश की बरात अफगाना से और सौरभ पुत्र प्रमोद की बरात जाफरपुर निवासी युवती से शादी करके सोमवार को मलखानपुर लौट आईं, लेकिन माहौल इतना गमगीन था कि कोई भी खुशी मनाने की स्थिति में नहीं था।
परिजनों के अनुसार, वारदात के तुरंत बाद आरोपी पिता बॉबी को घर के एक कमरे में बंद कर दिया गया था। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

समझौते के दबाव के बीच पुलिस कार्रवाई पर निगाहें
गांव में घटना के बाद से ही तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कुछ ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि आरोपी बॉबी के गांव की ओर से मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। इस बीच, पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। लोग जानना चाहते हैं कि पांच माह के मासूम की हत्या के आरोपी के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई की जाती है। एसपी ग्रामीण डॉ. ह्देश कठेरिया ने बताया कि मृतक के परिजन जो तहरीर देंगे पुलिस उसी आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें