फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी की दावत बनी आफत, 60 से अधिक लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
उघैती। ग्राम पंचायत खितौरा कुंदन के मजरा गोदी नगला में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया जब दावत खाने के बाद अचानक लोग बीमार पड़ने लगे। घराती और बराती समेत करीब 60 लोग उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्वस्थ हो गए।
विज्ञापन

गोदी नगर में मंगलवार को गांव निवासी रामबहादुर शाक्य की बेटी की शादी थी। बरात के आगमन से पहले गांव में दावत का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भोजन किया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद लोगों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत शुरू हो गई। धीरे-धीरे बीमार लोगों की संख्या बढ़ती गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
इसी दौरान बरात में आए कुछ लोगों ने भी खाना खाने के बाद तबीयत खराब होने की शिकायत की। परिजन और ग्रामीण बिना देरी किए सभी बीमार लोगों को पास के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ले गए। जहां उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर के अनुसार अधिकांश मरीजों में फूड प्वाइजनिंग जैसे लक्षण पाए गए हैं। समय पर इलाज मिलने के कारण सभी की हालत में सुधार है और कोई गंभीर स्थिति सामने नहीं आई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। इसको दिखवाते हैं, अगर कोई बीमार है तो उसका इलाज किया जाएगा। -डॉ. श्रीमोहन झा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें