फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वेबसाइट ने पकड़ी रफ्तार, 288 बैनामे हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नए सर्किल रेट लागू होने के बाद उप निबंधक कार्यालयों में दो दिन से वेबसाइट के सही से न चलने की समस्या के कारण बैनामे कम हुए। शुक्रवार को वेबसाइट ने रफ्तार पकड़ी। इसके बाद उप निबंधक कार्यालयों में 288 बैनामे हुए।
विज्ञापन

सहायक महानिरीक्षक स्टांप सुरेश चंद्र मौर्य ने बताया कि अब वेबसाइट सुचारू रूप से काम करने लगी है। इससे बैनामों की रफ्तार बढ़ गई है। शुक्रवार को दातागंज उप निबंधक कार्यालय पर 47 बैनामे हुए। 1,49,0800 रुपये का स्टांप शुल्क मिला। उप निबंधक कार्यालय सहसवान में 43 बैनामे हुए। 1,37,0100 रुपये स्टांप शुल्क मिला।
उप निबंधक कार्यालय बिल्सी में 32 बैनामे हुए और 1,03,8110 रुपये स्टांप शुल्क मिला। सदर प्रथम निबंधक कार्यालय में 58 बैनामे हुए और 4,09,1830 रुपये स्टांप शुल्क मिला। सदर द्वितीय निबंधक कार्यालय में 62 बैनामे हुए और 3,09,7110 रुपये स्टांप शुल्क मिला। उप निबंधक कार्यालय बिसौली में 46 बैनामे हुए और 1,67,3840 रुपये स्टांप शुल्क मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें