फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अतिसंवेदनशील बूथों पर लगेंगे वेब कैमरे, वीडियोग्राफी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने अति संवेदनशील बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। अति संवेदनशील बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे मतदान पर निगरानी रखने के साथ-साथ ही रिकॉर्डिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में सात जून को मतदान होना है। इसके लिए 2577 बूथ बनाए गए हैं। इन पर बदायूं और आंवला लोकसभा सीट के लिए मतदान होना है। जिले में 146 अति संवेदनशील बूथ है। 404 बूथ संवेदनशील हैं। यहां अराजक तत्व मतदान के दिन गड़बड़ी कर सकते हैं, लिहाजा प्रशासन ने सभी अति संवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफर तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बूथों पर पंचायत सहायकों को भी तैनात किया जाएगा।
सभी अति संवेदनशील बूथों पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी मदद से मतदान के दौरान होने वाली प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखी जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी करने की कोशिश करेगा, तो इनकी मदद से तुरंत पकड़ा जा सकेगा। - श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें