बिल्सी रोड गश्त करती पुलिस की गरुड़ वाहिनी। संवाद
बिल्सी। पुलिस की गरुड़ वाहिनी ने अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर तलाशी ली। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया चुनाव के मद्देनजर गरुड़ वाहिनी ने अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया नगर में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई समेत विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। अभियान के तहत रोजाना चेकिंग होगी। संवाद