फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर इसी तरह रहेगा मौसम, भारी बारिश का भी अनुमान

सार

करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है।शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 24.6 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।ऐसे में बदायूं समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आसमान में छाए बादल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान है। इस दौरान सात से 12 अक्तूबर के बीच भारी बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है। 11 अक्तूबर को मौसम कुछ खुलेगा, लेकिन अगले ही दिन 12 अक्तूबर को फिर से तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। लगभग पूरा दिन रुक-रुककर मामूली फुहार के साथ बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 24.6 डिग्री और न्यूनतम 22.8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट के साथ अब हल्की सर्दी का भी अनुभव होने लगा है।
डॉ. हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी गढ़वाल के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि अब 12 अक्तूबर के बाद मौसम में बदलाव देखा जाएगा। इस बार मानसून के दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई। मानसून जा चुका है, लेकिन मानसून जाने के बाद फिर से कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसे में बदायूं समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें