फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल छाने से मौसम का रुख बदला, सर्दी बढ़ी

Mon, 07 Dec 2015 07:43 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। इससे सर्दी बढ़ी हुई नजर आई। सुबह तमाम लोग घरों से बिना नहाए ही निकल लिए। सड़कों और बाजारों में निकलने वाले तमाम लोग सर्दी से बचाव के इंतजाम करने के निकले। मौसम बदलने पर एकदम से गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी हुई। साथ ही चाय, पकौड़ी, फास्डफूड आदि के ठेलों पर खासी भीड़ रही। सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों के साथ ही घरों में चाय-कॉफी के कई दौर चले।
विज्ञापन

बादल छाने की वजह से छतों पर सुखाने के लिए डाले गए कपड़े सूख नहीं पाए। इसका असर मौसम के तापमान पर साफ नजर आया। जहां अधिकतम तापमान घटकर 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान घटकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें