फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में फॉग लाइट जरूर प्रयोग करें: एआरटीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एआरटीओ प्रवर्तन सोहेल अहमद ने कहा कि इस समय कोहरा खूब छाया हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक और रात भर कोहरे से यातायात प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहने और कार चलाते समय सीट बेल्ट जरूर बांधे। ओवरटेक करते समय आगे-पीछे देख लें। साइड मिलने पर ही वाहन से ओवरटेक करें।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन सोहेल अहमद ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से 11 जनवरी से लेकर 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। विभाग की मंशा है कि लोग अपने वाहन लेकर सुरक्षित निकलें और सुरक्षित घर पहुंचे। वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करें। चकाचौंध करने वाली लाइट का प्रयोग वर्जित है। ऐसे में फॉग लाइट प्रयोग करें। वाहन की गति सीमित रखें। खराब वाहन को सड़क पर न छोड़ें, उसे साइड में लगवाएं। हेड लाइट का ऊपरी आधा हिस्सा काला होना चाहिए। नंबर प्लेट साफ और सही लिखी होनी चाहिए। नाबालिग गियर वाली गाड़ी न चलाएं। उन्होंने कहा कि रात्रि में डिपर का प्रयोग करें। मोड़ या चौराहों पर वाहनों की गति धीमी होनी चाहिए। रात में बगैर लाइट की गाड़ी तो बिल्कुल न चलाएं। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें