फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को सर्दी ने तोड़े इस सीजन के रिकॉर्ड, पारा लुड़कने से सर्दी में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ठंड ने और विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड से लोगों के हाड़ कांप गए। सर्द हवा और गलन की वजह से लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों से भी राहत नहीं मिली। सुबह में सड़कों पर हलका कोहरा भी छाया रहा। शाम ढलते ही ठंड और बढ़ गई। गुरुवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। अधिकतम तापमान 13 व न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस बार का सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन

गुरुवार को न्यूनतम पारा और गिर गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से रूबरू होना पड़ा। गलन के चलते हाथ व पैर की उंगलियों ने काम करना बंद सा कर दिया। इससे लोग आग के ही इर्द गिर्द नजर आए। सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति कम रही। अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। जो लोग निकले भी वह दिन में भी आग के आसपास खड़े होकर खुद को राहत देते रहे। सुबह कोहरे से लिपटी रही। इससे वाहन सवारों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। शाम ढलते ही ठंड फिर बढ़ गई। ठंड में जिनको घर से बाहर निकलना पड़ा वह खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर ही निकले। पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी से अभी तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दबतोरी। ठंड का भीषण प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हर ओर लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सड़कों से लेकर बाजारों तक लोगों की रफ्तार ठंड की वजह से थम गई है। ऐसे में गुरुवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा है। दबतोरी रेलवे स्टेशन पर मुसाफिर भी ठंड से बचते नजर आए।
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
20 दिसंबर- 17- 9
21 दिसंबर-19-11
22 दिसंबर- 18-8
23 दिसंबर- 17-7
24 दिसंबर-16-6
25 दिसंबर-16-6
26 दिसंबर- 13-5
गुलड़िया में नहीं जल रहे अलाव
गुलड़िया। भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। लोग ठंड की वजह से कांप रहे हैं। ऐसे में नगर पंचायत गुलड़िया में अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। लोग ठंड की वजह से परेशान हो रहे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष पालन सिंह ने कहा कि कस्बे में हर वर्ष सर्दियों में गरीब व मलिन बस्तियों में और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती थी, लेकिन इस बार नगर पंचायत की ओर से अलाव नहीं लगवाए गए। उन्होंने नगर पंचायत से अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें