फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन तक बादल छाने का पूर्वानुमान, धूल भरी हवाएं चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं के साथ जिले में कई स्थानों पर बौछार और बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान में कुछ कमी आई है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में इजाफा भी हुआ है। मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान है कि चार दिन तक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान धूल भरी आंधियों का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

कई दिन से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया था। दिन में बादल भी छाए थे। रात में कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बौछार और बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को इसके बाद तापमान में कमी आई। इस दौरान अधिकतम तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान दो डिग्री इजाफा के साथ 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को यह 23 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले चार दिन तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर बौछार और बूंदाबांदी भी हो सकती है। इस दौरान तापमान में कुछ और कमी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें