फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, पर खूब बजी थीं तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के गांधी मैदान में सिने आर्टिस्ट एंड वर्कर्स फोरम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मशहूर अभिनेता व हास्य कलाकार असरानी ने जनता को अपने डायलॉग से खूब गुदगुदाया। उनके शोले फिल्म के डायलॉग- हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, पर खूब तालियां बजी थीं। यह मौका पिछले साल रामलीला मैदान का था। अब असरानी के निधन पर यहां के लोग उनको याद कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौका था 2024 में गांधी मैदान में चल रही रामलीला का। रात करीब नौ बजे बॉलीवुड स्टार असरानी पहुंचे। उन्हें देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। दर्शकों से खचाखच भरे रामलीला मैदान में उन्होंने शोले फिल्म के डायलॉग को बोलकर जनता को गुदगुदाया। जैसे ही उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं..., हमारी जेल में सुरंग...।’ सुनते ही दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें