फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में बूंदाबांदी, शाम के वक्त तेज बारिश से कई स्थानों पर जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले चार दिनों से हो रही बारिश बुुधवार को भी जारी है। दिन में रुक-रुककर बूंदा-बांदी होती रही, और शाम को करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर में गई स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात में लगातार बूंदाबांदी होती रही। बुधवार को सुबह से बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। दोपहर के वक्त आसमान साफ होने लगा, लेकिन शाम होने-होते घने बादल छा गए। शाम छह बजे के बाद करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे शहर के सुभाष चौक, शहबाजपुर, टिकज्गंज, कबूलपुरा, नई सराय, बाबूराम मार्केट, जोगीपुरा, गांधी ग्राउंड आदि इलाकों में दो फीट तक जलभराव हो गया। कई इलाकों में तो घरों में भी बारिश का पानी घुस गया। पनबड़िया इलाके में पुलिया टूटी होने के कारण ज्यादा परेशानी हुई। मंडी समिति रोड पर बारिश के कारण जलमग्न हो गई। यहां गड्डों केे कारण ज्यादा समस्या हुई।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले चार दिन तक इसी तरह से मौसम बना रहेगा। बूंदाबांदी के साथ इस दौरान कई बार तेज बारिश का अनुमान भी है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें