फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज को ढकने की कोशिश करते रहे बादल, धूप भी खिलती रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आसमान बादल घिरने के साथ शुक्रवार को दिन में कई बार धूप खिली। बादल बार-बार सूरज को ढकने की कोशिश करते रहे। बीच-बीच में धूप खिलने से तापमान में मामूली इजाफा दर्ज किया गया। शीतलहर राहत से भी कुछ राहत मिली। मगर ठंड बरकरार रही। दिन ढलने के साथ ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

सप्ताह शुरू होने के साथ सोमवार से मौसम बार-बार बदल रहा था। बुधवार को मौसम ज्यादा खराब रहा था। आसमान में धुंध और बादल छाए रहने के कारण पूरे दिन धूप नहीं निकली थी। बृहस्पतिवार को कुछ सुधार हुआ, लेकिन शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बादलों आते जाते रहने से बीच-बीच में धूप खिलती रही। दिन में कई बार सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम के जानकारों की मानें तो शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। हालांकि, इस दौरान धूप भी खिलती रहेगी। रविवार से मौसम में ज्यादा सुधार होने के साथ तापमान में इजाफा होने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उसको देखते हुए लगता है कि सोमवार से मौसम में ज्यादा सुधार होगा। हालांकि, रात में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। आने वाले सप्ताह में एक बार फिर से बादल छाने और कुछ स्थानों पर हवा के साथ बौछार भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें