मंदिर के सामने टंकी का पाइप फटने से जल रिसाव। संवाद
- फोटो : mathura
रुदायन। नगर में ब्रह्मचारी बाबा मंदिर के सामने पानी की टंकी का पाइप फट गया। इससे मंदिर के रास्ते में जलभराव हो गया। इस मार्ग पर पुलिस चौकी, नेहरू इंटर कॉलेज, सर्वोदय स्कूल समेत कई महत्वपूर्ण स्थल हैं। बच्चों का आना-जाना लगा रहता है। मंदिर जाने वाली महिलाओं और उनके साथ आने वाले बच्चों को पूजा करने को जाने में बड़ी दिक्कतें आ रही हैं। नगर पंचायत कार्यालय भी सामने ही है। फिर भी नगर पंचायत प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। क्षेत्रीय लोगों ने पानी की टंकी के पाइप में हो रहे लीकेज को रोकने की मांग की है। संवाद