फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गृह विज्ञान की छात्राओं ने बनाई रंगोली

विज्ञापन
अपनी सजावटी कला का प्रदर्शन करतीं राजकीय कॉलेज की छात्राएं। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
सहसवान। संघटक राजकीय महाविद्यालय में गृहविज्ञान की छात्राओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शन के तहत फोल्डिंग रंगोली, बंधेज, फूलदान, चटौना आदि बनाए। प्राचार्य डॉ. गुरुदीप सिंह उप्पल, गृहविज्ञान विषय प्रभारी डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में छात्राओं ने अपनी कला को निखारा। छात्रा सना बी, रत्नेश, अरीजा नकबी, अलीशा फात्मा, रहनुमा ग्रुप ने बंधेज की चादर बनाई। अखिलेश ने चटौना, गुंजन व तन्नू ने फोल्डिंग रंगोली बनाई। रजनी के फूलदान ने मन मोह लिया। ईजा ने वेस्ट मैटीरियल से वाल हैंगिंग बनाई। रानी ने फूलदानी, कशीदाकारी, चिकनकारी कढ़ाई का माॅडल बनाया। इस दौरान सोल्वी, नीलम, सोनम, इला सक्सेना, पूजा, प्रीति, अदीबा, हिरा बी, गुलिस्तां, अंशू, सायमा, उम्मेकुलसुम, रिद्बि, किरन, अंजलि, रिंकी आदि ने हिस्सा लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ब्रह्मस्वरूप, डॉ. सौरभ नागर, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नवीन कुमार, मुकुल, संदीप, रोदास, कमल, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें