फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश के 24 घंटे बाद भी जलभराव, घरों तक पहुंचना हो रहा मुश्किल

विज्ञापन
मधुबन कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद के अधिकारी बारिश से पहले दावा कर रहे थे कि अबकी बार जलभराव नहीं होने देंगे। ओवरफ्लो हो रहे नालों की तड़ीझाड़ सफाई कराएंगे, लेकिन ऐसा न हो सका। ड्रेनेज सिस्टम फेल साबित हुआ। शहर का दो दिन से बुराहाल है। कई मोहल्लों में लोगों को अपने घर तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी के रास्ते में बारिश थमने के 24 घंटे बाद भी जलभराव है, जिसकी वजह से तीन कोचिंग के 500 विद्यार्थी, एक निजी विद्यालय के एक हजार बच्चे और 250 परिवार प्रभावित हैं। जिन लोगों को रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होती है, ऐसे 500 से अधिक लोग हर रोज इस मार्ग से गुजरते हैं।
जल निकासी का सिस्टम फेल होने की वजह से बारिश के दो महीने मुश्किल में बीत रहे हैं। सड़क के गड्ढे में पानी भरा होने की वजह से शुक्रवार शाम स्कूटी फिसल गई। मोहल्ले के निवासी अनूप चौहान ने बताया कि नगर पालिका परिषद को कई बार नागरिकों ने अवगत कराया, लेकिन गड्ढा नहीं भर पाया, जबकि सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारी मौका मुआयना कर चुके हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मपुर मोहल्ले की एक गली में शुक्रवार को भी जलभराव रहा। सुबह बच्चे स्कूल के लिए नहीं निकल सके। आवागमन को लेकर पूरे दिन एक हजार से अधिक लोग परेशान हुए। कई लोग तो अपने घरों से जलभराव के दौरान निकले ही नहीं। पानी कम होने के बाद आवागमन शुरू हो सका। नेकपुर, बालाजीनगर मोहल्ले में भी जलभराव से मुश्किल रही। लावेला चौक से जोगीपुरा मार्ग पर जलभराव खत्म हुआ पर कीचड़ ने दिन भर परेशान किया। पांच हजार से अधिक लोग परेशान हुए।



जब बारिश हो रही थी, तब पानी घर में भरने की नौबत आ गई थी। वहीं शुक्रवार को पूरे दिन बारिश नहीं हुई, लेकिन फिर से भी सड़कों पर पानी भरा है। ऐसे में बच्चों को घरों के अंदर कैद होने पर मजबूर होना पड़ रहा है। - सीमा देवी, मधुवन कॉलोनी


बारिश को हुए 24 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन गली में से जलभराव खत्म नहीं हुआ। पालिका प्रशासन केवल कागजी काम को पूरा करने में लगी रहती है। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद दिखती हैंं, लेकिन हकीकत कुछ और ही होती है। -अमित गुप्ता, ब्राह्मपुर


बारिश होने के बाद मैने रात में खुद शहर की व्यवस्था देखी तो जलभराव की समस्या पायी। पाया कि कई जगहों पर लोगों ने नालों पर कब्जा कर रखा है। इससे सड़कों पर जलभराव हो रहा है। अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन के साथ में वार्ता की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। - फात्मा रजा, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका बदायूं

मधुबन कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद

मधुबन कॉलोनी में भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें