फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव और नाला सफाई को निकाला जुलूस

Mon, 01 Aug 2016 10:56 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारियों ने लगाए पालिका प्रशासन मुर्दाबाद के नारे 
नाला सफाई और जलभराव को लेकर आंदोलन में तेजी 
 शहर के नालों की सफाई में लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद शहर में चोक नालों की वजह से हो रहे जलभराव के विरोध में व्यापारियों ने एकत्रित होकर जुलूस निकाला। आक्रोशित व्यापारियों ने जुलूस के दौरान नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद एवं चेयरपर्सन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद डीएम को संबोधित शिकायती पत्र देकर शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई की मांग की गई। 
दोपहर करीब 12 बजे छह सड़का पर एकत्रित व्यापारियों ने गांधी ग्राउंड, लॉवेला चौक होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे वहां पर प्रदर्शन करने के बाद डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि नगर में छह सड़का से गांधी ग्राउंड, जोगीपुरा में सखावत की बिल्डिंग के पीछे, पनवडिय़ा, कुम्हारों की बस्ती, सुभाष चौक, पुराना बाजार, पटियाली सराय, नई सराय, पुलिस चौकी, मथुरिया चौक से गोपी चौक, ग्राउंड चौराह से इंद्रा चौक तक सड़क गड्ढों में जलभराव होने से लोगों को हो रही परेशानी से निजात दिलाई जाए। 
विज्ञापन

इससे पूर्व व्यापारी नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि बदायूं शहर के नाले जब तक साफ नहीं होंगे, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अशोक भारतीय ने कहा कि नालों की सफाई और सड़क बनने का काम जल्द शुरू नहीं हुआ तो 20 अगस्त से आंदोलन शुरू होगा। जुलूस और प्रदर्शन के दौरान हारून रसीद, अंबुज गुप्ता, सचिन धींगड़ा, सुधीश गुप्ता, अखिलेश साहू, राजीव सक्सेना, गौरव गुप्ता, अशोक शादाब, लल्ला, रिंकू, शाहिद, नौशाद, पंकज, बच्चन मियां, मजहर, रेहान, उस्मान शेख, सिंकदर अली, हैदर अली, नन्हे मियां आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

------- 
शहर में चार नालों की कराई सफाई 
नगर पालिका ईओ ललतेश सक्सेना ने कहा कि व्यापारी नेता और प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटी बनाकर शहर के नालों की सफाई कराने के लिए तैयार हूं। सोमवार को शहर में केदारनाथ स्कूल के पास, जफा की कोठी के पास, चुन्ना आरामशीन के साथ, डॉ. संतोष सिंह तिराहे के पास नाला सफाई कराई गई है। व्यापारी नेता चाहे तो वहां पर जाकर देख लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें