फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर में जलभराव वाली सड़कों का ऊंचा करके संवारा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बरसात के दौरान जलभराव और जर्जर सड़कों की समस्या से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका ने उनके उच्चीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख प्रवेश द्वारों का भी सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पालिका अधिकारियों ने प्रारंभिक कार्ययोजना तैयार कर ली है। प्रस्ताव तैयार होने के बाद उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों के अनुसार जिन सड़कों पर हर वर्ष बारिश के मौसम में जलभराव होता है और उससे यातायात प्रभावित होता है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क ऊंची होने से जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर में आने वाले प्रमुख मार्गों और प्रवेश द्वारों को आकर्षक स्वरूप देने की भी योजना है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि सर्वे के बाद अंतिम सूची तैयार की जाएगी। इसमें शहर के प्रमुख बाजारों, मुख्य संपर्क मार्गों, शहर के प्रवेश मार्ग और प्रमुख चौराहों को जोड़ने वाले रास्ते शामिल हो सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें