ककराला में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर बैठी शिप्रा पाठक। संवाद
बदायूं। पंचतत्व फाउंडेशन की संस्थापक वॉटर वुमेन शिप्रा का शनिवार को ककराला में स्वागत किया गया। यहां उन्होंने सोत नदी बचाव अभियान में भी सहभागिता की।
शिप्रा पाठक देश के कई राज्यों में पौधरोपण और जल संरक्षण को लेकर काम करती हैं। पिछले दिनों सोत नदी किनारे स्थित गांव कुंवरपुर में उन्होंने लोगों से जल संवाद किया था। इस दौरान सोत नदी को पुनर्जीवित करने की मांग उठाई जा रही है। शनिवार को ककराला पहुंचने पर उन्होंने कहा कि सोत नदी की अविरल धारा बहाने में वह अपना योगदान देंगी। जब तक सोत के स्रोत नहीं खुल जाएंगे, तब तक सब मिलकर कार्य करेंगे। इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करेंगी। इस दौरान अमित अग्रवाल, नाजिम, वारिश पठान, खालिद महमूद, नवनीत कुमार, सुमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।