बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकें सामने-सामने से टकरा गईं। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार रात करीब नौ बजे रानेट चौराहे से बिसौली की ओर आने वाले मार्ग पर दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय भूरे पुत्र सुभाष निवासी भानपुर की मौके पर ही मौत हो गई। भूरे के साथ बाइक पर बैठा शिवकुुमार घायल हो गया।
दूसरी बाइक पर सवार बिसौली क्षेत्र के गांव निजरा निवासी बंटी और आशीष घायल हो गए। बिसौली कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।