बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने सोमवार को कलक्ट्रेट में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता पूर्वक व तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। गांवों में कराए गए हर घर नल के कार्यों के प्रमाणीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर हो।
जल निगम के अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत 583 राजस्व ग्रामों में कार्य पूरा हो गया। इनमें से 248 गांवों का सत्यापन संबंधित कार्य प्रधान व सचिव ने कर दिया है। शेष पर कार्य जारी है। संवाद