फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा और रामगंगा का जलस्तर घटा, मुसीबतें नहीं हुईं कम, 15 गांवों की बिजली गुल

Fri, 12 Jul 2024 04:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में नदियों का जलस्तर जरूर कम हुआ लेकिन दातागंज तहसील के 70 गांवों की एक लाख आबादी के लिए दुश्वारियां कम नहीं हुई। राशन और जरूरी सामान लोग नाव व ट्यूब के सहारे ला रहे हैं।
विज्ञापन
हर्रेनगला से शेरपुर को जाने वाले मार्ग पर भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में गंगा और रामगंगा का जलस्तर शुक्रवार से घटने लगा। कछला में गंगा खतरे के निशान से 84 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गई। रामगंगा नदी में भी बीते 24 घंटे में पानी नहीं बढ़ा। लेकिन मुसीबत की बाढ़ बरकरार है। रास्ते तालाब बन गए हैं। बाढ़ से घिरे 15 गांवों में बिजली गुल हो गई है। बेसिक शिक्षा परिषद के 11 स्कूलों में चौथे दिन भी पढ़ाई बंद रही। 

विज्ञापन


दातागंज तहसील के 70 गांवों की एक लाख आबादी के लिए दुश्वारियां और बढ़ गईं हैं। राशन और जरूरी सामान लोग नाव व ट्यूब के सहारे ला रहे हैं। शादी ब्याह और बीमारों को लाने ले जाने के लिए भी नाव, डनलप और ट्रैक्टर ट्रॉली का ही सहारा रहा। इसमें भी रास्ते बदलने पड़े। कुछ स्थानों पर सड़कें उखड़ गईं। गड्ढे हो गए लेकिन बाढ़ में दिख नहीं रहे हैं। इससे गिरने खतरा बन गया है। 

शेरपुर के लोग अपने गांव से हजरतपुर के पुल तक पहुंचे तब राशन लिया। गांव के वीरेश, शानू, पुनीत, उदयपाल आदि करीब एक किलोमीटर तैरकर हजरतपुर पहुंचे। जरूरी सामान सिर पर बांधा और तैरते हुए गांव पहुंचे। कई गांवों में बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


सहसवान कस्बे के मोहल्ला अकबराबाद निवासी रोहित (15) पुत्र गोपी मौर्य की महावा में डूबने से जान गई है। परिवार वालों के मुताबिक रोहित शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ महावा नदी में नहाने चला गया। बारिश की वजह से महावा नदी में जलस्तर बढ़ गया है। रोहित और उसके दोस्तों को इसका अंदाजा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें