फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोडवेज बस स्टैंड पर 20 से 25 रुपये में बेची जा रही पानी की बोतल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रोडवेज बस अड्डे पर सबसे बड़ी मुसीबत एआरएम कार्यालय के पीछे से आने वाली दुर्गंध है। वहीं नजदीक में आरओ सिस्टम लगा हुआ है। यही कारण है कि अधिकांश यात्री वहां से पानी भरना पसंद नहीं करते। मजबूरी में उन्हें सील्ड पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि रोडवेज बस अड्डे के द्वार पर 20 से 25 रुपये में पानी की बोतल बेची जा रही है। यह स्थिति तब है जब बस अड्डे पर 24 घंटे में 17000 से अधिक यात्रियों का आना-जाना रहता है। स्थानीय अधिकारी एक साल से यही राग अलाप रहे हैं कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में बस अड्डा विकसित होना है, फिर कोई परेशानी नहीं होगी। पिछले दिनों स्थानीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी यही बात कही थी, लेकिन भीषण गर्मी में यात्री सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए समय रहते काम नहीं हो सका, जिसका खामियाजा यात्री भुगत रहे हैं।

रोडवेज बस अड्डे पर आरओ सिस्टम की मोटर खराब हो गई थी। उसको ठीक करा दिया गया है। साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। रही बात बस अड्डे के निर्माण की तो यह कार्य शासन स्तर से होगा। - धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें