फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बंदरों से बचकर भागी युवती सीढि़यों से लड़खड़ाकर गिरी, मौत

विज्ञापन
अंशु का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव लभारी में मंगलवार शाम अंशु (18) की छत के जीना से गिरकर मौत हो गई। वह शाम के समय छत पर कपड़े सूखने के लिए डोरी पर डालने गई थी। तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। युवती उनसे बचने के लिए नीचे दौड़ी, इसी दौरान वह जीना से गिरकर घायल हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्राम लभारी निवासी अंशु पुत्री वीरेंद्र कुमार तीन बहनों में सबसे बड़ी थी। उसका एक भाई है। परिवार वालों के मुताबिक, अंशु ने मंगलवार शाम अपने घर पर कपड़े धोए थे। उसके बाद वह शाम करीब पांच बजे छत पर कपड़े डालने गई थी। उसी दौरान अचानक छत पर बंदरों का झुंड आ गया।
अंशु ने उन्हें भगाने की कोशिश की, लेकिन बंदरों ने उल्टे उस पर ही हमला कर दिया। वह उसे काटने के लिए दौड़े, जिससे युवती डर गई और खुद को बचाने के लिए जीने की ओर भागी। वह जीने से नीचे उतर रही थी कि तभी अचानक पैर फिसलने से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर परिवार वाले दौड़ पड़े। वह तुरंत युवती को उठाकर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों की सूचना पर देर शाम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए बुधवार दोपहर युवती के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें