फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंडरपास निर्माण के लिए गड्ढों में भरा पानी पंपसेट से निकलवाया

विज्ञापन
अंडरपास के गड्ढे में भरे पानी को पंपसेट से निकलवाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। रेलवेे ने स्टेशन परिसर के नजदीक अंडरपास निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए खोदे गए गड्ढों में भरा बारिश का पानी निकलवाना शुरू करा दिया है। इससे पहले कार्यदायी संस्था के इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही निर्माण कार्य को रफ्तार देने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के लिए करीब तीन महीना पहले परिसर के सटे इलाके में खोदाई कराई गई थी। बारिश शुरू होने पर गड्ढों में पानी भरा तो कार्यदायी संस्था ने रेलवे के निर्माण अनुभाग के अधिकारियों से वार्ता कर काम रुकवा दिया था। मानसून की विदाई के संकेत के साथ रविवार अपराह्न कार्यदायी संस्था के इंजीनियर हालात पर गौर करने पहुंचे।
उन्होंने अपनी देखरेख में जेनरेटर और पंपसेट की व्यवस्था कर पूर्वाह्न में गड्ढे से पानी निकलवाने का काम शुरू करा दिया। शाम तक पानी निकालने का काम चला।
बता दें कि स्टेशन के नजदीक प्लेटफार्म नंबर- एक के पास से होकर अंडरपास का निर्माण होना है। इसके लिए रेलवे ने इसी साल भूमि का चयन किया था। स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि अगले साल तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों के स्तर से कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। अंडरपास बनने के बाद रैक प्वाइंट तक वाहनों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें