निर्माणाधीन वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय धर्मशाला परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सजातीय एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल सिंह ने की। वक्ताओं में उमेश सिंह राठौर और ओमपाल सिंह ने सजातीय लोगों को समाज के लिए कार्य करने की सलाह दी। कहा कि सजातीय एकजुटता से क्षत्रिय समाज का गौरव कायम रहेगा। श्री राठौर और योगेश प्रताप सिंह ने धर्मशाला के लिए सहयोग की घोषणा की। क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत भी किया। आयोजकों ने बताया कि धर्मशाला तक एमएलसी जितेंद्र यादव सीसी रोड के निर्माण का घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने सोलर लाइट और हैंडपंप भी लगवा दिया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र सोलंकी, शैलेंद्र सिंह, राजू चौहान, अखिलेश सिंह, शिशुपाल सिंह, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।