फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्लॉक लेखा प्रबंधक को वार्ड बॉय ने कमरे में बंद करके पीटा

विज्ञापन
एनएचएम यूनियन के पदा​धिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन ​दिया। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक राजकुमार को वहीं पर तैनात वार्ड बॉय ने कमरे में बंद करके पीटा। बमु़श्किल कमरे से निकलकर पीड़ित ने एमओआईसी को अवगत कराया। आरोप है कि एमओआईसी के सामने भी आरोपी वार्ड बॉय धमकी दे रहा था। इसको लेकर एनएचएम यूनियन के पदाधिकारियों ने सीएमओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ चतुर्वेदी ने सीएमओ डॉ. विकास शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक राजकुमार पर वार्ड बॉय ने काम के दौरान जानलेवा हमला किया। साथ ही एससी-एसटी केस में फंसाने की धमकी देते हुए बिल्सी थाने में तहरीर दी। आरोप है कि इससे पहले तैनात रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा से भी वार्ड बॉय ने अनुचित व्यवहार किया था।

एनएचएम यूनियन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी वा़र्ड बॉय के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विकास शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें