फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुनियाद की खोदाई के दौरान गिरी दीवार, मलबे में दबे पांच मजदूर

विज्ञापन
बिल्सी के एक निजी अस्पताल में घायलों को हाल जानती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। कछला रोड पर रंजना तिराहे के पास शनिवार सुबह बुनियाद की खोदाई के दौरान पास खड़ी दीवार गिर गई। हादसे में वहां काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और ठेकेदार ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी मजदूरों को बाहर निकाला। घायलों में एक मजदूर की हालत गंभीर है, अन्य का इलाज सहसवान के निजी अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार इस्तकार के नेतृत्व में गांव मुजरिया निवासी विशेष पाल, बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ निवासी तस्लीम, असलम, गांव दिधौनी निवासी नवी आलम और बड़ी सराय मुजरिया निवासी नरोत्तम सिंह बुनियाद की खोदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक समीप की दीवार ढह गई। सभी मजदूर मलबे में दब गए। लोगों की मदद से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला गया।
घायलों को पहले नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए सहसवान के एक निजी अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार, घायल मजदूर निर्दोष की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य मजदूरों का उपचार जारी है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर क्राइम वीके मौर्य ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों व ठेकेदार से घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

नगर में दीवार गिरने की घटना में सभी घायलों को इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टरों ने एक मजदूर की हालत गंभीर बताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। - आलोक सिद्धू, क्षेत्राधिकारी, बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें