फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में मतदान की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रमों में मतदाताओं ने कर्त्तव्य निष्ठा और लोकतंत्र में विश्वास रखने की शपथ ली। इस दौरान रैलियां निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। मतदान केंद्रों पर नए मतदाताओं को वोटर आईडी भी दी गईं।
विज्ञापन


शहर के एनएमएसएन दास पीजी कालेज केसभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य अतिथि एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने पांचवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त का संदेश पढ़कर सुनाया और मतदाताओं को शपथ दिलाई।

एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं के मध्य क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। डॉ. शैलेंद्र कबीर ने नव युवा मतदाताओं विषयक काव्य पाठ करके वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया। प्राचार्य डा. वीके शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करें। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गान से हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम से पूर्व मतदाता जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस मौके पर डा. गार्गी बुलबुल, तहसीलदार राजमणि मिश्र, वीके शुक्ला, डा. पीके गुप्ता, डा. मनवीर सिंह, डा. मदन मोहन लाल, डा. कमल सिंह, डा. शिखा सिंह, डा. शिवराज कुमार, डा. कमला माहेश्वरी, डा. कंचन गुप्ता, जगन्नाथ प्रसाद शास्त्री, शुभांगी पाठक, राहुल कुमार द्विवेदी, सखावत हुसैन, सपना, प्रतीक्षा, निर्मल बब्बर, सोनी, निराला आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय में भाषण प्रतियोगिता हुई। छात्र-छात्राओं व स्टाफ को शपथ दिलाई गई। डा. मनोज कुमार, डा. दिनेश कुमार, डा. निरूपमा सिंह, डा. सारिका शर्मा, डा.बबिता यादव, विश्राम सिंह, राशि प्रभा, वीर बहादुर, कुर्रतुल हक, बिलाल अहमद, अश्विनी कुमार, दिलशाद सैफी आदि इस दौरान मौजूद रहे।

हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मुहम्मद खिजर अहमद ने अध्यापकों व कर्मचारियोें, छात्रों को मतदाता शपथ ग्रहण कराई गई। सैयद मुनव्वर अली मेमोरियल कन्या जूहा स्कूल में मतदाता दिवस के मौकेपर बीएलओ शगुफ्ता खातून, सै. मुताहिर अली जीलानी, आभा रानी, शाह मुहम्मद आदि मौजूद रहे। 

उझानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इकलहरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। बीएलओ रक्षपाल सिंह ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदाता शपथ ग्रहण कराई तथा मतदाताओं को रंगीन पहचान पत्र वितरित किए।

 प्रधानाध्यापक मदनपाल सिंह, विद्योत्तमा देवी, रेखा देवी, ज्ञानश्री, विषेंद्र पाल, आवेश कुमार, अनिल कुमार, नन्हें सिंह, पन्नालाल आदि मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर व पलिया मेंहदी, घोंचा में भी मतदाता दिवस मनाया गया।
वजीरगंज क्षेत्र के गांव गोठा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं सहकारी समिति गोठा पर विद्यालय के अध्यापक डॉ. मनोज वार्ष्णेय द्वारा ग्राम वासियों को शपथ दिलाई गयी।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुन्ना सिंह, प्रताप सिंह, प्रतिपाल सिंह, कृष्णकांत मौर्य सहित अनेक ग्रामवासी मतदाता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें