फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 गांवों में हैं 85 प्रतिशत से अधिक वोटर

Sat, 08 Aug 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां एक और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है, वहीं मतदाता सूचियों को पुनरीक्षण का काम भी जारी है। वक्त रहते पता चल गया है कि जिले की 1038 ग्राम पंचायतों में 43 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं। जिनमें 85 प्रतिशत से अधिक मतदाता हैं। प्रदेश में ऐसी 4200 ग्राम पंचायतें चिह्नित हो चुकी हैं। जिनकी आबादी 85 प्रतिशत से अधिक है। इस समय पुनरीक्षण में मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और घटाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


अन्य स्थानों की वोटरलिस्टों में हैं नाम
बदायूं। ऐसे तमाम लोग हैं जिनके दो या दो अधिक स्थानों की वोटरलिस्ट में नाम है।  इधर, पंचायती चुनावों को लेकर सरगर्मियां जारी हैं। जिन लोगों के गांवों के अलावा शहरों में भी वोट हैं, वे अपने नाम शहरों से कटवाने के लिए निर्वाचन कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। अलावा इसके वोटरलिस्टों की कंप्यूटर फीडिंग का काम जारी है। वहीं आधार कार्ड और फोन नंबर भी मतदाताओं से लिंकअप किए जा रहे हैं।

आधारकार्ड और फोन नंबर भी होगा लिंकअप
बदायूं। जिले की पंचायतों में 16,11,112 मतदाता हैं। फिलहाल पुनरीक्षण का कार्य 11 अगस्त को पूरा होगा और बाद में दावे-आपत्ति को समय दिया जाएगा। ऑन लाइन हो रहीें वोटर लिस्ट में भी सुधारात्मक फीडिंग होगी। वोटर लिस्टों की फीडिंग के साथ आधारकार्ड और फोन नंबर भी लिंकअप किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में पदों की स्थिति
परिसीमन के पहले
ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या-885
परिसीमन के बाद
ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या-1038
परिसीमन से पहले
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या-10943
परिसीमन के बाद
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या- 12874
परिसीमन से पहले
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या-996
परिसीमन के बाद
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या-1266
परिसीमन से पहले
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या- 41
परिसीमन के बाद
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या- 51

जिले की पंचायतों में मतदाता- 16,11,112
गत चुनाव में बूथ- 2653
गत चुनाव में मतदान केंद्र- 1345

यह बात सही है कि आयोग के मानक 65 फीसदी के विपरीत जिले की 43 ग्राम पंचायतों में 85 फीसदी से अधिक मतदाता हैं। यहां यह कहना जरूरी है कि अभी पुनरीक्षण का काम पूरा नहीं हुआ है। जो नाम हटाए जाने हैं, नहीं हटे हैं और जो नाम जोड़े जाने हैं जुड़ चुके हैं। पुनरीक्षण में सुधार के बाद सब ठीकठाक हो जाएगा।
- प्रमेंद्र सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानि)  


लोहाठेर और खिरिया वाकरपुर में आबादी से अधिक वोटर
कादरचौक। ब्लाक की ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट में पंचायत की आबादी से भी अधिक वोटर बना दिये गए। इस मामले को अब संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा गया है।
ग्राम पंचायत खिरिया वाकरपुर की कुल आबादी 2777 है, जबकि यहां 2778 वोट पाए गए हैं। इसी तरह ग्राम पंचायत लोहाठेर की कुल आबादी 1894 में से 1360 यानी कि 79 प्रतिशत वोटर बना दिए गए हैं। इससे जाहिर है कि कहीं ना कहीं धांधली की गई है। इसी तरह की खामियां अन्य ग्राम पंचायतों में भी हैं। बीएलओ द्वारा तैयार की गई सूचियों के अवलोकन में ये खामियां सामने आ रही हैं। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें