परिसीमन पहले ही ऑनलाइन हो चुका है। चुनाव की तारीखें घोषित हो जाने के बाद से अब तक तैयारियों को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ा है। निर्वाचन सामग्री खरीदने की प्रक्रिया टेंडर आदि में भी डेढ़-दो माह का समय लगता है। अभी इसके लिए न तो धन मिला है और न संदेश कि निर्वाचन आयोग खुद सामग्री देगा या निर्वाचन का स्थानीय कार्यालय इसके लिए काम करेगा। जिले की पंचायतों में 16,11,112 मतदाता हैं। फिलहाल पुनरीक्षण का आठ अगस्त को पूरा होगा और बाद में दावे-आपत्ति को समय दिया जाएगा। ऑनलाइन हो रही वोटर लिस्ट में भी सुधारात्मक फीडिंग होगी।
चुनाव सामग्री की कौन करेगा खरीद
तारीख घोषित हो जाने के बाद चुनाव सामग्री, उपयोगी सामान कौन खरीदेगा? इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं और न ही इस संबंघ में कोई राशि अवमुक्त की गई है। आठ अगस्त पुनरीक्षण के बाद दावे-आपत्तियों को भी समय चाहिए। पंचायत चुनाव के बड़े काम को देखते हुए समय कम है। नए परिसीमन के हिसाब से बूथ और मतदान केंद्रों के लिए पुनर्गठन भी होना है। पंचायत चुनावों को हरी झंडी मिलने के बाद काम कैसे होगा इसके लिए कोई आगे की रणनीति नहीं बनी है।
चार चरणों में होना है चुनाव
पहले चरण को चुनाव 11 अक्तूबर को होगा। नामाकंन 23 से 25 सितंबर तक होंगे। दूसरे चरण का मतदान 14 अक्तूबर हो होगा और नामांकन 26 से 28 सितंबतर तक होंगे। तीसरे चरण में चुनाव 20 अक्तूबर को होगा। नामांकन 30 सितंबर से तीन अक्तूबर और चौथे चरण का चुनाव 25 अक्तूबर को होगा। छह अक्तूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तीनों स्तर के चुनाव भी साथ होंगे और दलीय आधार से चुनावों को मुक्त रखा गया है।
जिले में पदों की स्थिति
परिसीमन के पहले
ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या-885
परिसीमन के बाद
ग्राम पंचायत प्रधानों की संख्या-1038
परिसीमन से पहले
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या-10943
परिसीमन के बाद
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या- 12874
परिसीमन से पहले
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या-996
परिसीमन के बाद
क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या-1266
परिसीमन से पहले
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या- 41
परिसीमन के बाद
जिला पंचायत सदस्यों की संख्या- 51
000000000
जिले की पंचायतों में मतदाता- 16,11,112
गत चुनाव में बूथ- 2653
गत चुनाव में मतदान केंद्र- 1345
चुनाव से संबंधित तारीखों की जानकारी मिल गई है। चुनाव सामग्री आदि आयोग से आएगी या यहां खरीदी जाएगी। अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। फिलहाल मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग से आगे के निर्देशों का इंतजार है। आगे की तैयारियां उसी के आधार पर होंगी।
- प्रमेंद्र सिंह पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचास्थानि)