एसडीएम विधान जायसवाल ने बताया कि ब्लाक अंबियापुर की ग्राम पंचायत खौसारा, रुदैना घंघोसी, मिर्जापुर शोहरा, खैरी, बिलौसी ब्लाक की छिबऊकला, शराह बरोलिया, इस्लामनगर ब्लाक की बुधनगर, सोहरा, सहसवान ब्लाक की लहरा असैदुल्लापुर, रियोनाई कुंदन, रंपुुरा ऐनुउद्दीन, तरैंचा, खंडुआ, गुबउआ, खितौरा भगवंत, नगला सलार ग्राम पंचायत है। जहां पर बीएलओ द्वारा आबादी के अनुपात हिसाब से 85 फीसदी लोगों के वोट बनाएं हैं। ऐसा जांच में खुलासा हुआ है। यहां के बीएलओ और उनके सुपरवाइजरों के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि अंबियापुर ब्लाक में करीब 40, बिसौली में 12, इस्लामनगर 15 और सहसवान में 20 से अधिक ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां 70 फीसदी से अधिक वोट बनाए गए हैं। जिसके लिए आज सात अगस्त को सभी ब्लाक मुख्यालयों पर बीएलओ की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। जिसमें संबंधित ग्राम पंचायतों की विस्तार से जांच की जाएगी।