फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दास डिग्री कॉलेज में ड्रेस कोड लागू

Thu, 06 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में आए दिन आउट साइडर्स लोगों के प्रवेश को लेकर विवाद होता रहा है। यहां के स्टूडेंट्स भी इस का विरोध करते आए हैं। वजह है कि आउट साइडर्स द्वारा कॉलेज में अराजकता का माहौल पैदा करना। कई बार पुलिस को भी बुलाना पड़ा था। सब विवादों की जड़ के पीछे यही निस्कर्ष निकला कि कॉलेज में किसी आउटसाइडर्स का प्रवेश नहीं होने दिया जाए। इससे पहले जरूरी है कि कॉलेज में अध्ययनरत स्टूडेंट्स के लिए ड्रेस कोर्ड लागू किया जाए, ताकि स्टूडेंट्स की पहचान हो सके। ये निर्णय कॉलेज मैनेजमेंट ने लिया है।
विज्ञापन


ये है ड्रेस कोड
छात्राओं के लिए ग्रे कलर का कुर्ता, सफेद सलवार इसी रंग का दुपट्टा और सर्दी के दिनों में नेवी ब्लू कलर की जर्सी
छात्रों के लिए ग्रे कलर की पैंट, सफेद कलर की शर्ट, सर्दी के दिनों में नेवी ब्लू कलर का स्वेटर और ब्लेजर

सख्ती से लागू होगा ड्रेस कोड
ड्रेस कोड के विषय में कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया गया है। हर स्टूडेंट्स को ड्रेस कोड में आना अनिवार्य होगा। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
-डॉ.वीके शर्मा, प्राचार्य

आउटसाइडर्स की नहीं होने दी जाएगी एंट्री
कालेज में करीब साढ़े तीन हजार स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। कॉलेज प्रशासन का प्रयास रहेगा कि ड्रेस कोड लागू होने के बाद किसी भी आउटसाइडर्स की कालेज में एंट्री न  हो। ड्रेस कोड के लागू होने के बाद बहुत सारी व्यवस्थाओं में सुधार हो जाएगा। हर स्टूडेंट्स को चाहिए वह 25 अगस्त के बाद निर्धारित ड्रेस में ही कालेज आए अन्यथा की स्थिति में उन्हें प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लेफ्टिनेंट डॉ.संतोष कुमार सिंह, चीफ प्रॉक्टर दास कॉलेज, बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें