फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शहर के पथ संचलन में शामिल हुए दंडधारी स्वयंसेवक

विज्ञापन
बिल्सी में पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी क्रम में नगर के विवेकानंद , बालाजी उपनगर बस्ती का पथ संचलन निकला।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ होकर भगवान परशुराम चौक, गोपी चौक, लालपुल, महाराणा प्रताप चौक, जिला चिकित्सालय होते हुए कॉलेज पर आकर सभा में तब्दील हो गया। जहां विभाग प्रचारक सुधांशु ने संघ की स्थापना से लेकर शताब्दी वर्ष तक की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि संघ ने भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए 100 वर्ष तक काम किया। संघ के माध्यम से विभिन्न संगठन सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। अध्यक्षता अरविंद लाल वाल्मीकी ने की। संचलन में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु, जिला प्रचारक भारत, नगर प्रचारक तुलसीराम, भाजपा नेता विश्वजीत गुप्ता, मनोज मसीह, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, अंकित मौर्य, मून गुप्ता, धीरज पटेल, अनुज कुमार, गिरीश पाल आदि थे।


मुस्लिम संगठन ने पथ संचलन पर बरसाए फूल
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच सूफी संत शाह मलंग प्रकोष्ठ ब्रज क्षेत्र के संयोजक एडवोकेट मोहम्मद शीराज़ आलम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर जिला संयोजक अजमत अली, फ़िरासत, अज़ीम अंसारी, एजाज़ अली, नसीम ख़ान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बिल्सी में भी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
बिल्सी। पथ संचलन से पूर्व ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें नगर संघचालक डा. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने संबोधन दिया। पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर मैन चौराहा, बालाजी चौक, बंबा चौराहा, जैन बाजार, थाना मोड़ होते हुए पुन: विद्यालय पर सम्पन्न हुआ। इस मौके विधायक हरीश शाक्य, ओमप्रकाश सागर, डॉ उमेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजीव कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रमोद गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी में पथ संचलन निकालते स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें