फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गंगा में बहे विष्णु का तीसरे दिन भी नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। फाल्गुन पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान बेटे को बचाने की कोशिश में बहे फिरोजाबाद के विष्णु दीक्षित का अब तक पता नहीं लगा है। इसके लिए एसडीआरएफ ने बृहस्पतिवार को खोजबीन अभियान चलाया।
विज्ञापन

पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए फिरोजाबाद में दक्षिण थाना क्षेत्र इलाके के सुहागनगर निवासी विष्णु दीक्षित अपने परिवार के साथ कछला घाट पर आए थे। नहाते समय उनका बेटा कार्तिक डूबने लगा तो वह भी गहरे में चले गए। परिवार के लोगों ने कार्तिक को तो बचा लिया, लेकिन विष्णु बह गए। तीसरे दिन भी उनका पता नहीं चलने से परिवार के लोग बदहवास हैं।
कछला चौकी इंचार्ज कपिल कुमार ने बताया कि विष्णु की तलाश के लिए मुरादाबाद से एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर उसी दिन लगा दिया गया था। प्राइवेट गोताखोरों ने गंगा में जाल भी डाला है। एसडीआरएफ की टीम कछला घाट से करीब पांच किलोमीटर दूर तक खोजबीन करती हुई खाली हाथ लौट आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें