फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफियाबाद की गोशाला में मृत गाय को कुत्तों ने बनाया निवाला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गो तस्करी और गोवध के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश के बावजूद यहां गोशाला में ही गोवंशीय पशु सुरक्षित नहीं है। रफियाबाद की गोशाला में मृत पड़ी गाय को दफन नहीं किया गया है। जिसके बाद गाय के शव को कुत्ते निवाला बना रहे हैं। गोशाला में कुत्तों द्वारा गाय को निवाला बनाने का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिससे जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में पहले स्थान पर मानी जाने वाली रफियाबाद की गोशाला में गोवंशीय मवेशियों का जीवन खतरे में है। पिछले एक सप्ताह में इस गोशाला में करीब छह गायों की मौत हो चुकी है। यहां के लोग यह भी बताते हैं कि किसी को इसकी भनक नहीं लगे, इसके लिए गायों को गोशाला के अंदर ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। दो दिन पहले अमर उजाला में जब यह खबर छापी गई तो डीएम कुमार प्रशांत ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गोशाला संचालक और पशु चिकित्सा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन जिम्मेदारों ने छह के बजाय सिर्फ दो ही गाय मरने की बात स्वीकारी। बताया कि गोशाला में एक गाय पहले मरी थी। जबकि एक गाय उसी दिन मरी थी। हैरान की बात यह है कि मृत गाय का अभी तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ है और न ही उसके शव को दफन किया गया है। जिसके बाद गाय को गोशाला के अंदर ही कुत्ते निवाला बना रहे हैं। संचालक ने गाय के शव को पल्ली से ढक दिया है लेकिन कुत्तों से शव को बचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। अब इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने से अधिकारियों में हड़कंप मचा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके जादौन ने बताया कि यह वीडियो पुराना प्रतीत होता है। फिर भी इसकी जांच के लिए दो डॉक्टर कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें