फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मौसम में उतार चढ़ाव से जकड़ रहा वायरल बुखार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज की जांच कर दवा लिखते सीनियर फिजि​शियन डॉ. आरके वर्मा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में उतार-चढ़ाव और सर्द हवा ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। दिन-रात के तापमान में लगातार हो रहे बदलाव के कारण वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में दर्द और बदन दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालात यह हैं कि कई मरीजों को चार से पांच दिन बीत जाने के बाद भी खांसी और गले के दर्द से पूरी तरह राहत नहीं मिल पा रही है। ओपीडी में रोजाना 800 से 900 लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट फिजिशियन डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि दिन और रात के तापमान में भारी अंतर, ठंडी सुबह और हल्की गर्म दोपहर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर रही है। इस कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लोगों को लंबे समय तक खांसी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों का कहना है कि सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनना जरूरी है। ठंडी हवा से बचाव करें और बाहर निकलते समय गले व कानों को ढककर रखें। जुकाम के दौरान नाक साफ करते समय अधिक जोर न डालें, क्योंकि इससे कान और गले में संक्रमण बढ़ सकता है। बीपी और शुगर का विशेष ख्याल रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें