400 मीटर दौड़ की शुरुआत करते खिलाड़ी। स्रोत विभाग
बदायूं। उप्र ग्रामीण खेल लीग के तहत सहसवान में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक–बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विपिन यादव ने पहले स्थान प्राप्त किया।
विधायक खेल स्पर्धा में 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ हुई। इसमें मुकेश ने दोहरे खिताब पर कब्जा किया। जूनियर पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विपिन यादव प्रथम रहे। 1500 मीटर में मनोज ने पहला स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मानसी चौधरी और 800 मीटर में खुशबू ने प्रथम स्थान हासिल किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में यश बाबू, जूनियर वर्ग में आरोन मसीह व सीनियर बालक वर्ग में अमृतांश कौशिक विजेता रहे। कबड्डी में जूनियर पुरुष वर्ग में पिंडोल की टीम व जूनियर महिला वर्ग में कस्तूरबा जरीफनगर की टीम प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों को जीवन में खेलों के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना को मजबूत करते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रोजगार के अवसरों में प्राथमिकता दी जा रही है। प्रतियोगिताओं में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विशाल पाल, अनुज कुमार सागर ने किया। कार्यक्रम में पीटीआई सुरेश चंद्र, अनूप कुमार, विपिन यादव, देवेंद्र कुमार, देव किशन यादव आदि मौजूद रहे।