शिव किशोर माहेश्वरी उर्फ टामसन द्वारा रचित होली के हुड़दंग का मंगलवार को पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने विमोचन किया।
‘हुड़दंग’ में शिव किशोर माहेश्वरी ने राजनीतिक और सामाजिक लोगों समेत देश-प्रदेश की हस्तियों पर व्यंग्यात्मक कटाक्ष किए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी से यूपीए की चेयरपर्सन ही नहीं राहुल गांधी और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुड़दंगी अंदाज में होली का जिक्र है। ‘हुड़दंग’ का विमोचन करते हुए पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने टामसन की तारीफ भी की। कहा, इससे त्योहार पर परस्पर प्रेम जागृत होता है। विमोचन के दौरान नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष पूनम अग्रवाल और नीलांशु अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद थे।